फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-57 intersection will be beautified, fountains will be installed.

Noida News: सेक्टर-57 चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, फव्वारे लगेंगे

Sat, 30 May 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Sector-57 intersection will be beautified, fountains will be installed.
नोट- फोटो हैं। कृपया ऑनलाइन 10 बजे तक न चलाएं।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने शुरू किया काम, चारों कोनों पर फव्वारे और हरियाली विकसित होगी

परियोजना में 40 लाख रुपये की लागत अनुमानित

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक सेक्टर-57 चौराहे का सौंदर्यीकरण होगा। नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग चौराहे पर हरियाली और चारों तरफ फव्वारे लगवाएगा। पूरी परियोजना के लिए करीब 40 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। अधिकारियों का दावा है कि अगले तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि किनारे के जो डिवाइडर हैं उन पर अलग-अलग आकृतियों के साथ फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही डिवाइडर के ऊपर पौधे और घास लगाई जाएगी। सेक्टर-54 मोड़ डिवाइडर पर यह काम शुरू करवा दिया गया है। इस पर एक बच्ची की आकृति छाते के साथ बनवाई गई है। फव्वारा शुरू होने पर छाते पर पानी गिरेगा। साथ ही सेक्टर-56, 22, 57 की तरफ के डिवाइडर की हरियाली को संवारने के साथ विकसित किया जाएगा।

--------------

गुम हो गई चौराहे के पुर्नविकास की योजना

पूर्व में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-5 ने इस चौराहे के ट्रैफिक की जरूरतों के लिहाज से पुर्नविकास की योजना बनाई थी। लागत पां करोड़ से ज्यादा अनुमानित थी। योजना के मुताबिक, चौराहे के चारों तरफ की सड़क निर्माण के साथ ही किनारों पर बने लेफ्ट टर्न डिवाइडर तोड़कर फिर से बनेंगे, राहगीरों के लिए क्रॉसिंग निर्माण के साथ सजावटी लाइटिंग के पोल और नया फव्वारा लगेगा। अब जब उद्यान विभाग ने पुराने डिवाइडर पर ही काम शुरू करवा दिया है। ऐसे में वर्क सर्कल की योजना के भविष्य पर सवाल है। अगर वर्क सर्कल काम करवाएगा तो उद्यान विभाग की तरफ से की जा रही सजावट टूटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed