फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Secretaries boycotted work and protested, submitted a memorandum.

Noida News: कार्य बहिष्कार कर सचिवों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Secretaries boycotted work and protested, submitted a memorandum.
सरायतरीन(संभल)। गांव पवांसा स्थित सहकारी समिति परिसर में सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। दो सूत्री मांगों का ज्ञापन एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय को सौंपा। इसमें जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया गया है। शनिवार को पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के बी पैक्स कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के सचिव जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करने एआर कार्यालय पहुंचे थे। पंकज चौधरी ने बताया कि शासन के द्वारा सचिवों को वेतन नहीं मिल रहा है। सिर्फ कमीशन पर ही कार्य कर रहे हैं। तमाम कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन उन्हें आज तक शासन के द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। समय के साथ प्रत्येक कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। यदि शासन जल्दी ही इस मामले में संज्ञान नहीं लेता है तो एआर कोऑपरेटिव को सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे और कार्य का पूर्णता जिले में बहिष्कार करेंगे। इस दौरान विपिन कुमार, सौरभ गुप्ता, अशोक यादव, फूल सिंह, आनंदपाल सिंह, नीरज कुमार, बाबू सिंह, विक्रम सिंह, राहुल शर्मा, धीरेंद्र सिंह, अशोक, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

0000
महा सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद दो सूत्रीय मांगों पर विचार किया जाएगा। अभियान में किसी तरीके की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय, एआर कोऑपरेटिव, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed