{"_id":"68ee9b40f0eb3f9d940bd9a7","slug":"sdm-inspected-the-petrol-pump-and-collected-samples-na-news-c-246-1-sknl1023-145389-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसडीएम ने पेट्रोलपंप की जांच कर भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसडीएम ने पेट्रोलपंप की जांच कर भरे नमूने
Wed, 15 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर के एचपी पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। डीआईपीआरओ
- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल व डीएफएससी जतिन मित्तल ने मंगलवार को कपालमोचन रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप से पेट्रोल एवं डीजल की गुणवत्ता जांच के सैंपल लेकर उन्हें लैब में भेजा गया। पेट्रोल पंप पर तेल का माप सही पाया गया।
उन्होंने पेट्रोल पंपों के मालिकों को सरकार की ओर से जारी आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए। जसपाल सिंह गिल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालयों के साथ-साथ अन्य सुविधा उपलब्ध पाई गई। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को कहा कि वे सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतों का पालन करें। यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक निर्देशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक गुलशन राय, अधीक्षक राकेश कुमार, माप तौल निरीक्षक मोहन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।