फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SDM inspected on complaint of MNREGA work

एसडीएम को मनरेगा के काम की शिकायत पर किया निरीक्षण

Wed, 25 Nov 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected on complaint of MNREGA work
पुन्हाना। गांव शिकरावा में नरेगा के तहत आए लाखों रुपये के बजट की जांच कराने की सीएम विंडो पर शिकायत के बाद एसडीएम ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने काफी खामियां पाईं और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जांच रिपोर्ट के बाद सरपंच और संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका ने सीएम विंडो पर जवाब में लिखा है कि ग्राम शिकरावा के निरीक्षण में मनरेगा के तहत कामों में काफी खामियां पाई गई है। भूमि विकास कब्रिस्तान की एमआईएस रिपोर्ट के अनुसार, 18 जुलाई 2020 को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी व 5 से 20 सितंबर के बीच काम के लिए मस्टर रोल नंबर 1162 को इस्तेमाल किया गया था। जिसमें 21 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई है। लेकिन श्रमिकों में से कोई भी गांव शिकरावा का निवासी नहीं है, सभी गांव सिरोली निवासी हैं जबकि गांव शिकरावा में ही 395 जॉब कार्ड धारक हैं। दूसरे गांव से लेबर का काम करना समझ से परे है। वहीं कार्य अभी भी जारी है, लेकिन साइट पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं था। पृथ्वी बास स्थित स्कूल के मैदान का काम 23 जून 2020 से 8 जुलाई 2020 की अवधि के लिए मस्टर रोल नंबर 438 इस्तेमाल किया गया है। मस्टर रोल में सब्बो को लाभार्थी के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन उसे नीमका गांव का निवासी दिखाया गया है। एसडीएम ने डीसी को भेजी रिपोर्ट में कहा कि सीईओ, जिला परिषद/डीआरडीए से इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाए ताकि संबंधित अधिकारियों और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed