{"_id":"6a6231def7406162290e4a93","slug":"sdgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4534200-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीजी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के मामले में संचालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीजी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के मामले में संचालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पीजी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के मामले में संचालकों पर प्राथमिकी
नोएडा। सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के मामले में पुलिस ने पीजी के दो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि एसी में पहले से स्पार्किंग की शिकायत करने के बाद भी संचालकों ने उसे ठीक नहीं कराया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
पीजी में रहने वाली नेहल मदानी ने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनके कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से उनका आईफोन-13, वनप्लस मोबाइल, लैपटॉप, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, बी.कॉम ऑनर्स की डिग्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
उन्होंने अपने नुकसान का अनुमान करीब तीन लाख रुपये बताया है। नेहल ने यह भी बताया कि उनकी रूममेट प्रांजली श्रीवास्तव का भी लैपटॉप, घड़ियां, 80 हजार रुपये नकद, एलएलबी और एलएलएम की मार्कशीट तथा अन्य जरूरी दस्तावेज आग में जल गए। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।