{"_id":"68b1c95faa1638e90f00616d","slug":"saurabh-accused-of-illegal-behavior-in-ed-raid-noida-news-c-340-1-del1011-102938-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सौरभ ने लगाया ईडी के छापे में गैरकानूनी व्यवहार का लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सौरभ ने लगाया ईडी के छापे में गैरकानूनी व्यवहार का लगाया
विज्ञापन
आप नेता ने गृह मंत्री और ईडी डायरेक्टर से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को उनके घर पर छापे के दौरान अधिकारियों ने गैरकानूनी व्यवहार किया। ईडी अधिकारियों ने बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाया और गिरफ्तारी का डर दिखाया।
ईडी अधिकारियों ने उनके हस्ताक्षरित बयान को नष्ट कर दिया और नया झूठा पंचनामा तैयार किया जिस पर विभागीय अधिकारियों और दो सरकारी बैंक कर्मचारियों से हस्ताक्षर करवाए गए। पुलिस ने उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस संबंध में उन्होंने 27 अगस्त को ही ईडी के डायरेक्टर को ईमेल भेजकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जब उनके सहयोगी ने ईडी मुख्यालय में शिकायत पत्र की प्रति सीधे जमा करनी चाही तो उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया गया और स्पीड पोस्ट से भेजने की सलाह दी गई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सांविधानिक संस्था की शिकायत तक ईडी लेने से बच रही है। मामले की गंभीरता देखते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी ट्वीट कर अवगत कराया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे मामले में सभी स्तरों पर मिलीभगत है।