फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sardar Patel was one of the chief architects of independent

Noida News: सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रमुख शिल्पकारों में से एक - वीके सक्सेना

Fri, 31 Oct 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was one of the chief architects of independent
-उपराज्यपाल ने यूटीसीएस के विशेष सेमिनार में प्रशासनिक अमले को दिया जवाबदेह बनने का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सरदार पटेल न केवल स्वतंत्र भारत के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे, बल्कि स्वतंत्रता मिलने के बाद उन्होंने मातृवत स्नेह से इस देश का पोषण किया। उनके नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और एक सशक्त व एकीकृत भारत की दृष्टि ने देश की प्रशासनिक और लोकतांत्रिक संरचना की नींव रखी। ये बातें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रशिक्षण निदेशालय (यूटीसीएस) में आयोजित विशेष सेमिनार में कहीं।


सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ये आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, प्रशिक्षण निदेशक प्रशांत गोयल और भारी संख्या में दिल्ली सरकार के प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। उपराज्यपाल ने सरदार पटेल के भारत के एकीकरण और स्वतंत्र भारत की प्रशासनिक नींव के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज सिविल सेवकों के सामने तकनीकी बदलाव, सामाजिक विषमताएं, पर्यावरणीय चुनौतियां और युवा भारत की बढ़ती आकांक्षाओं जैसी परिस्थितियां हैं। अब अधिकारियों की भूमिका केवल प्रशासक तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें कुशल, संवाद निपुण और सहयोगी बनकर काम करना होगा। उन्हें पारदर्शी, नैतिकता और अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना से काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और उत्कृष्ट संगठन कौशल ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। आज सभी को सरदार पटेल से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिनके नेतृत्व में देश की बिखरी हुई रियासतें एक सूत्र में बंधकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वरूप बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed