फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sapphire International won the hockey competition

Noida News: हॉकी प्रतियोगिता में जीता सफायर इंटरनेशनल

Fri, 29 Aug 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Sapphire International won the hockey competition
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता हुई। दिल्ली-एनसीआर के प्लेटिनम स्कूल दिलशाद गार्डन दिल्ली, सफायर स्कूल नोएडा, एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा आदि के बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में सफायर इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने पहला, जेकेजी गाजियाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में ठाकुर द्वारा इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद पहले और प्लेटिनम वैली स्कूल दिलशाद गार्डन दूसरे नंबर पर रही। मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया। प्रो. डॉ. जावेद, प्राचार्य प्रीति शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार मनजीत सिंह, ओलंपियन रोमियो जेम्स, अनीता प्रजापति, देवेंद्र कौशिक, ज्योति नागर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं ग्रेनो वेस्ट स्थित प्रॉमिनेंस के विद्यार्थियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रिले रेस और इनडोर खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मृणालिनी सिंह ने भी मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed