{"_id":"6a830742cccdba043c07d44a","slug":"saluting-the-contribution-of-teachers-students-chose-their-favorite-mentor-through-voting-grnoida-news-c-1-1-noi1082-4620289-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षकों के योगदान को सलाम, छात्रों ने वोट से चुना अपना पसंदीदा गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षकों के योगदान को सलाम, छात्रों ने वोट से चुना अपना पसंदीदा गुरु
विज्ञापन
- अमर उजाला शिक्षक सम्मान के तहत नोएडा के पांच और ग्रेनो, ग्रेनो वेस्ट और दादरी के आठ स्कूलों में हुई वोटिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा / ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों और स्कूलों में भी उत्साह बढ़ता जा रहा है। अपने पसंदीदा शिक्षकों को सम्मान दिलाने के लिए छात्र बढ़-चढ़कर वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, एस ज्ञान भारती स्कूल, कंपोजिट स्कूल गिझोड़ और मदर टेरेसा स्कूल में छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया। वहीं ग्रेनो वेस्ट के सेंट मैरी स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल, कंपोजिट स्कूल वैदपुरा और श्री संत विनोवा इंटर कॉलेज में मतदान हुआ। वहीं ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल व चौधरी आरएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया। वहीं दादरी के सेंट हुड कांवेंट स्कूल में छात्रों ने वोट के बाद सेल्फी लीं।
वोटिंग को लेकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आया। कई छात्रों के लिए यह पहला मौका था जब वे अपने शिक्षक के चयन की प्रक्रिया में शामिल हुए। छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के नाम पर वोट देकर उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद छात्रों ने अपनी पसंद के शिक्षक को वोट किया।
जेपी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंजली मलिक ने बताया कि स्कूल पहली बार शिक्षक सम्मान समारोह की वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बना है। कंपोजिट स्कूल गिझोड़ की प्रिंसिपल शशि बाला ने बताया कि उनका स्कूल हर बार शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होता है। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल निंदिया साकेत ने बताया कि स्कूल में वोटिंग निष्पक्ष तरीके से कराई गई। छात्रों ने उत्साह के साथ पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया। एस ज्ञान भारती स्कूल की प्रिंसिपल मीना शर्मा ने इसे सराहनीय पहल बताया। वहीं मदर टेरेसा स्कूल की प्रिंसिपल वीना शर्मा ने बताया कि छात्र अपने प्रिय शिक्षक को चुनकर खुश हैं। सेंट मैरी स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में पहली बार जुड़कर अच्छा लग रहा है। वहीं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति अरोड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह सम्मान कितना जरूरी है यह पहली बार जुड़ने पर पता चला।
विज्ञापन
कोट
- अपने प्रिय शिक्षक को चुनकर अच्छा लग रहा है। वह जीतेंगी तो और खुशी होगी। - अनाया, जेपी पब्लिक स्कूल
- हमारा स्कूल पिछले वर्ष भी समारोह में शामिल था। अपनी प्रिय शिक्षक को वोट दिया है। - आराधना, कंपोजिट स्कूल गिझौड़
- इस प्रतियोगिता के जरिये जरिए मुझे प्रिय शिक्षक को वोट देना का मौका मिला है। - प्रिशा, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल
- पहली बार प्रिय शिक्षक को चुनने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। - पीहू पांडेय, सेंट मैरी स्कूल ग्रेनो वेस्ट
- वोट देकर पता चला कि लोकतंत्र में इसकी कितनी ताकत होती है। - प्रणवी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,ग्रेनो वेस्ट
- यह पहल काफी अच्छी है। हमें चुनाव का मौका उपलब्ध कराती है। - दक्षिता,कक्षा सात प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल,ग्रेनो वेस्ट
- वोट देकर बहुत अच्छा लगा। अगले वर्ष भी वोट देंगे। - सिद्धांत, रयान इंटरनेशनल स्कूल,ग्रेटर नोएडा
- यह पहल काफी शानदार है। वोट देकर अच्छा लगा। - वर्षा, कंपोजिट स्कूल वैदपुरा,ग्रेनो वेस्ट
- मैं अमर उजाला रोज पढ़ती हूं। पेपर से ही जानकारी मिली थी। - राधा, श्री संत विनोवा इंटर कॉलेज, ग्रेनो वेस्ट