फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   salesman stolen 5 lakh for sister marriage

सेल्समैन से अवकाश लेकर चुराई शराब ठेके से लाखों की नकदी

Thu, 19 Nov 2020 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
salesman stolen 5 lakh for sister marriage
बहन की शादी के लिए सेल्समैन ने ठेेके से चुराए थे 5 लाख
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में शराब के ठेके से नकदी चोरी करने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अवकाश लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास 4.40 लाख नकद व कपड़े बरामद किए हैं। वह 10 साल से यहां नौकरी कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। उसने दहेज में रुपये और सामान देने के लिए वारदात की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्नीचर के लिए दुकानदार को 50 हजार रुपये दिए थे। वहीं, दस हजार उसने कहीं और खर्च किए।

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिन पहले ठेके से लगभग पांच लाख रुपये की चोरी हुई थी। सूचना पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक संदिग्ध कैद हुआ। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी ठेके का सेल्समैन संभल निवासी अर्जुन है। जबकि वारदात वाले दिन वह अवकाश पर था। इससे पुलिस का शक हुआ। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed