फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sahil had given information about the murder to his father, arrested

नोएडा: साहिल ने दी थी पिता को हत्या की जानकारी, गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Sahil had given information about the murder to his father, arrested
पिता ने चुपचाप दूसरी लड़की से शादी करने की बात कही थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और खुलासा किया है। आरोपी साहिल गहलोत ने वारदात वाले दिन 10 फरवरी को ही पिता वीरेंद्र सिंह को हत्या की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद पिता ने साहिल को चुपचाप दूसरी लड़की से शादी करने को कहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस को आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर हत्या वाली जगह पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिल गई है।



दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की के शव को फ्रिज में रखने के बाद साहिल अपने घर गया। कुछ देर तो वह गुमसुम घूमता रहा और फिर पिता को अलग ले जाकर हत्या की जानकारी दे दी। इस पर पिता ने उससे चुपचाप शादी करने की बात कही थी। अपराध शाखा वीरेंद्र को साहिल के सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। वीरेंद्र को सारी बातें पता थीं, इसके बावजूद उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। ऐसे में आरोपियों ने दूसरी लड़की से शादी कर उसकी जिंदगी भी बर्बाद कर दी। वहीं, जब साहिल की शादी हो रही थी तो घर व गांव में ये चर्चा थी कि उसका दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग है। इसके बावजूद वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। मित्राऊ गांव व आसपास गैंगस्टर व बदमाशों का इलाका होने से पुलिस के मुखबिर सक्रिय हैं। ज्यादा संदेह होने पर पुलिस ने साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज होने से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर फ्रिज से निक्की का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन






घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज मिली



पुलिस को आईएसबीटी के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज मिली है। इसमें साहिल की कार जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस को इसके अलावा कई जगहों की फुटेज भी मिली है। फुटेज से आरोपी के निक्की यादव के साथ घूमने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस को साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिली



साहिल के मोबाइल की लोकेशन आईएसबीटी के पास यानी निक्की की हत्या वाली पर जगह मिल गई है। पुलिस इसे सबसे बड़ा सबूत मान रही है। आरोपी जब उत्तम नगर में निक्की के घर गया तो उसने मोबाइल बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed