{"_id":"64a632e523fbaf958d04417f","slug":"sachin-and-seema-love-story-5th-pass-pakistani-woman-seema-speaks-fluent-english-computer-and-mobile-expert-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन-सीमा की प्रेम कहानी: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है 5वीं पास पाकिस्तानी महिला, कंप्यूटर-मोबाइल की एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन-सीमा की प्रेम कहानी: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है 5वीं पास पाकिस्तानी महिला, कंप्यूटर-मोबाइल की एक्सपर्ट
Thu, 06 Jul 2023 10:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:22 AM IST
सार
पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए पाकिस्तान की सीमा (27) चार बच्चों संग दो देशों की बॉर्डर ही नहीं सारे बंधन लांघकर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। सीमा नेपाल के रास्ते लगभग एक माह पहले भारत पहुंची और रबूपुरा के सचिन के साथ शुक्रवार रात तक रही। सीमा के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है।
विज्ञापन
Pakistan Woman Seema
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पबजी पार्टनर के प्यार में पाकिस्तान से चार बच्चों संग ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और पिता नेत्रपाल को कोर्ट में पेश कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान से प्यार की तलाश में निकली सीमा गुलाम हैदर की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरी। वहीं उसके चारों बच्चे भी जेल की सलाखों के पीछे डरे-सहमे रहे। सीमा को महिला सेल, प्रेमी सचिन और उसके पिता को क्वारंटीन सेल में रखा गया है। उनके चेहरों पर भी उदासी छाई रही।
बताया जा रहा है कि कुछ जांच एजेंसियों ने जेल में सीमा से पूछताछ की है। पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर आई सीमा हैदर की काबलियत और कुछ हरकतें शक पैदा कर रही हैं। इस वजह से कहीं वह आईएसआई एजेंट तो नहीं, इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इस सवाल को केंद्रीय एजेंसियां के पाले में डाल दिया है।
खास बात यह है कि पांचवीं पास सीमा हैदर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा का अच्छा ज्ञान रखती है। इसके अलावा वह कंप्यूटर और मोबाइल चलाने में भी एक्सपर्ट है और इनकी बारीकियों की जानकारी रखती है।
विज्ञापन
सीमा ने भारत आने के लिए सभी दस्तावेज जुटाए। नेपाल आने पर उसके पाकिस्तानी मोबाइल और सिम तोड़ा, नेपाल में नए सिम कार्ड खरीदकर सचिन से संपर्क साधा और उससे बात करती हुई भारत में आ गई।

सीमा से पुलिस ने जितने सवाल पूछे इन सवालों का जवाब वे सचिन के प्यार और पति से अलगाव को जोड़कर देती रही, लेकिन जब उसके मायके, ससुराल और सहेली आदि से संबधित सवाल किए गए तो वह अधिकांश से रिश्ता नहीं होने आदि का हवाला देती रही।
इसके बावजूद पुलिस ने उसके कुछ करीबियों के नंबर पूछकर बात कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी नंबर नहीं लगा। सीमा दावा कर रही है कि उसका भारत आने के बाद पाकिस्तान में किसी से संपर्क नहीं किया, लेकिन उसके पाकिस्तानी मोबाइल व सिमकार्ड तोड़कर नेपाल में फेंकना शक पैदा कर रहा है
क्योंकि उसने अपने पाकिस्तानी होने के अन्य दस्तावेज को नष्ट नहीं किया बल्कि इन्हें सुरक्षित लेकर आई है। मोबाइल के संबंध में वह गिरकर टूटने की भी बात कर रही है। उसने शुरुआत में अपने भाई को पाकिस्तानी आर्मी में बताया था लेकिन मीडिया के पूछने पर इनकार कर दिया।
पाकिस्तानी मोबाइल और सिम की जांच एजेंसियां और एफएसएल के जिम्मे
डीसीपी ने बताया कि सीमा के पाकिस्तानी मोबाइल और सिम को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। केंद्रीय एजेंसियों को भी इनकी जानकारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मोबाइल व सिम की जांच केंद्रीय एजेंसियां सही ढंग से करा पाएंगी। इसके लिए एजेंसियां इंटरपोल की भी मदद लेगी। इसके अलावा अब तक सीमा की बताई कहानी उसके बैक ग्राउंड आदि के संबंध में जांच गहनता से जांच होगी।

चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते नोएडा आई सीमा
आपको बता दें कि पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए पाकिस्तान की सीमा (27) चार बच्चों संग दो देशों की बॉर्डर ही नहीं सारे बंधन लांघकर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। सीमा नेपाल के रास्ते 13 मई को भारत पहुंची और रबूपुरा के सचिन के साथ शुक्रवार रात तक रही। सीमा के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है।

भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए युवक और महिला शादी करने के प्रयास में थे। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जैसे ही पुलिस महिला को तलाशने में जुटी महिला, युवक और अपने बच्चों संग टैक्सी में सवार होकर जेवर की ओर फरार हो गई।
हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन ने ऑनलाइन पहचान होने के बाद साथ में जीने मरने की कसमें खाई थीं।
टिकटॉक स्टार है सीमा
सीमा पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार है। टिकटॉक पर उसके फॉलोअर्स की अच्छी संख्या है। कोरोना काल में सचिन और सीमा दोनों पबजी गेम खेलकर समय बिताते थे। इसी दौरान उनका परिचय हुआ। सीमा का टूरिस्ट वीजा पिछले माह एक्सपायर हो चुका है। हालांकि इससे पहले ही वह भारत आ गई थी।