फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating on pretext of making Play Boy in noida

प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा देकर ठगी: पीड़ित बोला- वो कहते थे, ऐसा करते ही जिंदगी बदल जाएगी, रईसों में होगी गिनती

Wed, 26 Jan 2022 04:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 26 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

आरोपियों ने कहा कि प्ले ब्वॉय बनते ही उसका जीवनस्तर आधुनिक और रईसों के बीच उठने बैठने वाला हो जाएगा। धीरे-धीरे कर आरोपियों ने उससे 1.54 लाख रुपये विभिन्न मदों में ले लिए। इसके बाद फरार हो गए।

विज्ञापन
Cheating on pretext of making Play Boy in noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

नोएडा में साइबर अपराधियों ने प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा देकर एक युवक से 1.54 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले में सेक्टर-49 कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, बरौला निवासी युवक ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले साइबर अपराधियों ने फोन पर संपर्क किया था। आरोपियों ने नौकरी और काम दिलवाने की बात कहकर विश्वास में ले लिया। इसी दौरान बातचीत करते हुए कॉलर ने उसे प्ले ब्वॉय बनाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे इसके फायदे बताए और मोटी रकम कमाने का ऑफर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि प्ले ब्वॉय बनते ही उसका जीवन स्तर आधुनिक और रईसों के बीच उठने बैठने वाला हो जाएगा। धीरे-धीरे कर आरोपियों ने उससे 1.54 लाख रुपये विभिन्न मदों में ले लिए। इसके बाद फरार हो गए। मामले में पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिम, बॉडी बिल्डिंग के नाम पर कई जगह से इस तरह की शिकायतें मिली हैं। यहां काम करने व सीखने वाले लोगों को निशाना बनाकर ब्लैकमेल व ठगी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी कई तरह के विज्ञापन दिए जाते हैं या फोन पर मैसेज आते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन किया शराब का ऑर्डर, खाते से निकाले 3.22 लाख
साइबर ठग लगातार अलग-अलग तरीके से लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। एक युवक ने ऑनलाइन शराब का ऑर्डर किया तो खाते से 3.22 लाख रुपये निकल गए। वहीं, एक महिला से 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 96 हजार रुपये ठग लिए गए। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, सेक्टर-76 निवासी अभिषेक ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले किसी साइट से एक नंबर लेकर शराब का ऑर्डर किया।

इसके बाद ठगों ने अलग-अलग तरीके से खाते से 3.22 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, सोरखा निवासी रोशनी का आरोप है कि पिछले माह उनके व्हाट्स एप पर मैसेज आया था। इसमें 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने की बात कही गई थी। मैसेज में दिए नंबर पर बात कर रोशनी ने पहचान पत्र दे दिया। इसके बाद रोशनी को लॉटरी सुरक्षित कराने का झांसा देकर अलग-अलग तरीके से 96 हजार रुपये पेटीएम आदि में ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद से आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed