{"_id":"689dde1e8843a3c5510264ac","slug":"roller-skating-tricolor-rally-will-be-held-in-greno-on-independence-day-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71677-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वतंत्रता दिवस पर ग्रेनो में निकलेगी रोलर स्केटिंग तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वतंत्रता दिवस पर ग्रेनो में निकलेगी रोलर स्केटिंग तिरंगा रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर तिरंगा और स्केट्स का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 15 अगस्त को रोलर स्केटिंग तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्केटिंग खिलाड़ी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे।
रैली की शुरुआत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से की जाएगी। इसके बाद स्केटिंग करते हुए प्रतिभागी डेल्टा, गामा, बीटा, परीचौक, अल्फा जैसे प्रमुख सेक्टरों से गुजरेंगे और अंत में शहीद विजय सिंह पथिक मार्ग पर इसका समापन होगा। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि इस रैली में आठ से 25 वर्ष की आयु के लगभग 40 से अधिक स्केटिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना को जीवंत करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि यह वह एहसास है जो हमें हमारे इतिहास, बलिदानों और पहचान से जोड़ता है। इस रैली का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और खेलों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाना है।