फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rohan and Shreya leave for Wushu Championship.

Noida News: रोहन व श्रेया वुशू चैंपियनशिप के लिए रवाना

Wed, 29 Jul 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Rohan and Shreya leave for Wushu Championship.
वुशू खिलाड़ी श्रेया भाटी और रोहन वर्मा। स्रोत कोच
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । गौतमबुद्ध नगर के वुशू खिलाड़ी श्रेया भाटी और रोहन वर्मा जॉर्जिया में आयोजित होने वाली बाटुमी एम अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उनका चयन राष्ट्रीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन से हुआ है। यह प्रतियोगिता जॉर्जिया के बटुमी शहर में 30 जुलाई से 04 अगस्त तक होगी। दादरी स्थित खेड़ा गांव निवासी श्रेया भाटी और रोहन वर्मा सांडा स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील राजपूत और सचिव अजय शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने देहरादून में इंडिया टीम ट्रायल में स्वर्ण पदक जीते थे। दोनो खिलाड़ी इंडिया टीम में चयनित 44 खिलाड़ियों में शामिल हैं। खिलाड़ी बुधवार को भारतीय दल के साथ जॉर्जिया के लिए रवाना हो गए हैं। श्रेया गोल्डन वुशू अकादमी में प्रशिक्षण लेती हैं। रोहन ब्लू डायमंड अकादमी में वुशू सीखते हैं। पदाधिकारियों को उनसे पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed