फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robber injured in encounter, partner absconding

मुठभेड़ में लुटेरा घायल, साथी फरार

Fri, 26 Nov 2021 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Robber injured in encounter, partner absconding
पुलिस की गोली से घायल बदमाश। अमर उजाला
नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) रोड पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस से हुई मुठभेड़ में शुक्रवार शाम एक लुटेरे को गोली लग गई, जबकि साथी फरार हो गया। घायल लुटेरे को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कोतवाली फेज थ्री का हिस्ट्रीशीटर है और 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी इलामारन जी ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री पुलिस की टीम शुक्रवार शाम को पर्थला चौकी क्षेत्र में एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार बदमाश रूके नहीं और भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बसई निवासी राजेश उर्फ भेड़ा के पैर में गोली लग गई, जबकि फरार आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश नोएडा, गाजियाबाद व आसपास के इलाकाें में कई वारदात कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed