फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed the rings from the jewelery shop with a gun

तमंचा तानकर जूलरी दुकान से अंगुठियां लूटीं

Tue, 28 Sep 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
robbed the rings from the jewelery shop with a gun
नोएडा के सर्फाबाद में लूट के बाद जांच करती पुलिस। अमर उजाला
नोएडा। हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े सर्फाबाद स्थित एक जूलरी दुकान में घुसकर चांदी की चार अंगुठियां लूट लीं। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-73 सर्फाबाद पीर के पास अरुण कुमार बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह दुकान में बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाश दुकान में घुस गए। बदमाशों ने चांदी की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। अरुण ने अंगूठी बाहर निकाली तो बदमाशों ने तमंचा तान दिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने चांदी की चार अंगुठियां लूट लीं। इसी दौरान एक बदमाश दुकान में फिसलकर गिर भी गया। हालांकि, तुरंत उठकर वह साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश एस ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश अंगूठी देखने के बहाने दुकान में घुसे थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि लूट करने वाले बदमाश नौसिखिये हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed