फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

कानपुर और अलीगढ़ के लिए ध्यानार्थ:::::::सफेद धुंध का दिखा कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए वाहन, 2 की माैत 5 घायल

Tue, 23 Dec 2025 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
road accident
-भाेर में घना कोहरा होने पर दनकौर क्षेत्र में बस और दो कैंटर भिड़े, बस यात्रियों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

-जेवर क्षेत्र में अलग-अलग जगह अज्ञात वाहन से टकराई दो बाइक, महिला समेत दो की मौत


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/दनकौर/जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर से कोहराम मचा दिया। इस दौरान दनकौर और जेवर क्षेत्र में हुए तीन हादसों में दो लोगों की जान चली गई। साथ ही पांच लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे के 8 किलोमीटर प्वाइंट पर तड़के चार बजे दनकौर क्षेत्र में घना कोहरा होने के चलते एक के बाद एक 3 वाहन एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में बस, कैंटर में बैठे दो वाहन चालक और परिचालक घायल हो गए हैं। इसके बाद 38 किलोमीटर प्वाइंट पर जेवर क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टकराई एक बाइक सवार की जान चली गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आधे घंटे बाद 38.5 किलोमीटर प्वाइंट पर अज्ञात वाहन से एक अन्य बाइक भिड़ने पर महिला की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पहला हादसा: दिल्ली से एक निजी बस मंगलवार को सुबह करीब चार बजे सवारी लेकर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। बस कानपुर के लिए सवारियां लेकर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब 8 वे किमी पर बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। कोहरा अधिक होने के कारण पीछे से एक अन्य कैंटर भी टकरा गया। बस में सवार लोगों ने हादसा होते ही शोर मचाकर अन्य वाहनों को टकराने से रोका और हादसे की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस हादसे में दो कैंटर चालक और एक परिचालक घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सुबह करीब 7:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे 38 किलोमीटर माइलस्टोन पर यह दुर्घटना हुई। आगरा से नोएडा आ रहे दो सगे भाई बाइक सवार रोहित (20) निवासी इगलास जनपद अलीगढ़ की हादसे में मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक चंद्रमोहन (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को कैलाश अस्पताल, जेवर भेजा गया। जहां उसका उपचार जारी है।

बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत : मंगलवार सुबह करीब 8 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 38.5 माइलस्टोन पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुंजन (30) पत्नी सोनू, निवासी इगलास, जनपद अलीगढ़ की हादसे में मौत हो गई। बाइक चालक महिला का पति सोनू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
हादसे के बाद जीरो प्वाइंट पर रोके वाहन : दनकौर क्षेत्र में भोर में हुए हादसे की सूचना पर पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर वाहनों को रोक दिया। इसके बाद क्रेन से तीनों वाहनों को हटाकर किनारे वाली लेन के बाहर कर दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मियों ने वहां पर लाइट जलाकर आने वाले वाहनों को आगाह किया।


फैसलिटी सेंटर पर लागू नहीं हुआ रोकने का आदेश : मथुरा पर हुए हादसे के बाद कोहरा पड़ने पर एक्सप्रेसवे के फैसलिटी सेंटर पर रोकने की योजना लागू की जानी थी लेकिन अभी तक इसे अमल में लाया नहीं जा सका है। जानकारों ने बताया कि फैसिलिटी सेंटर पर मात्र 100 से 150 बड़ी गाड़ियों को रोका जा सकता है। ऐसे में यह योजना कारगर नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article