फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवतियां घायल

Mon, 11 May 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
नोएडा। सेक्टर-18 के सामने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल जा रहीं दो युवतियां घायल हो गईं। दोनों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हाथरस निवासी दीपांशु शर्मा ने बताया कि उनकी बहन दीपाली शर्मा (20) अपनी सहेली भूमि अग्रवाल के साथ 9 मई को सेक्टर-18 गई थीं। दोनों के साथ इनका मित्र विशाल भी था। रात ग्यारह बजकर 55 मिनट पर तीनों जब वेब मॉल से सेक्टर-18 मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने भूमि और दीपाली को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गईं। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed