फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Player: Ivan aims to make a mark on the national stage.

उभरते खिलाड़ी : राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाना चाहते हैं इवान

Wed, 22 Jul 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Rising Player: Ivan aims to make a mark on the national stage.
उभरते खिलाड़ी इवान भटनागर
सेक्टर-21 निवासी 9 वर्षीय तीरंदाज इवान भटनागर अपनी मेहनत और लगन के दम पर तीरंदाजी में नई पहचान बना रहे हैं। सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा चार के छात्र इवान ने पौराणिक कथाओं में तीरंदाजी देखकर इस खेल को अपनाने का फैसला किया। पिछले दो वर्षों से वह नोएडा स्टेडियम स्थित पिनाका आर्चरी अकादमी में कोच दानिश चौहान के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण के दम पर वह इंटर एकेडमी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। अभ्यास के दौरान वह निशाने की सटीकता, फिटनेस और एकाग्रता पर विशेष ध्यान देते हैं। उनकी माता अंकिता भटनागर खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखती हैं, जबकि पिता शिखर भटनागर उन्हें नियमित रूप से अभ्यास और प्रतियोगिताओं में लेकर जाते हैं। इवान का सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना और तीरंदाजी में अपनी अलग पहचान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed