फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Vaishnavi cherishes the dream of flying the Tricolour on the international stage.

उभरते खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने का सपना संजोए हैं वैष्णवी

Fri, 26 Jun 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Vaishnavi cherishes the dream of flying the Tricolour on the international stage.
ग्राम सोरखा निवासी 14 वर्षीय वैष्णवी यादव कुश्ती में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-10 की छात्रा वैष्णवी पिछले छह वर्षों से नियमित अभ्यास कर रही हैं। 74 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने स्कूल नेशनल चैंपियनशिप 2023 और 2024 में रजत पदक जीता। इसके अलावा राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 2025 और 2026 में भी रजत पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया। वह कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। वैष्णवी अपने पिता एवं कोच इंद्रजीत पहलवान के मार्गदर्शन में कुश्ती की तकनीक सीख रही हैं। उनके पिता प्रतिदिन सुबह-शाम अखाड़े में अभ्यास कराते हैं, जबकि मां मोनिका यादव खेल से जुड़ी हर जरूरत का ध्यान रखती हैं। पिता से प्रेरणा लेकर उन्होंने कम उम्र में ही कुश्ती को अपना लक्ष्य बनाया। वैष्णवी प्रतिदिन लगभग चार घंटे कठिन अभ्यास करती हैं और फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना और विश्व मंच पर तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed