फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rfid tag problem continues at delhi-noida border

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आरएफआईडी टैग की समस्या बरकरार

Tue, 27 Aug 2019 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
rfid tag problem continues at delhi-noida border
आरएफआईडी टैग के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) टैग के बिना दिल्ली की सीमा में प्रवेश की सशर्त मंजूरी मिलने के बाद भी वाहन चालक बेचैन दिखाई दिए। सोमवार को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की भीड़ लग रही है। टैग के लिए टोल प्लाजा के पास वाहन चालक लाइनों में लगे दिखे।

विज्ञापन


23 अगस्त की मध्यरात्रि से नियम लागू कर दिया गया था। जिसके बाद से कालिंदी कुंज और डीएनडी फ्लाईवे स्थित टोल प्लाजा पर व्यावसायिक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। शनिवार और रविवार को भी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि, रविवार को एमसीडी ने बिना टैग लगे वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की सशर्त मंजूरी देकर राहत दी। लेकिन टैग की वजह से जुर्माने का डर लाइनों में लगे लोगों के चेहरों पर साफ नजर आ रहा था। सबसे ज्यादा भीड़ कैब वालों की दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैग बनवाने के लिए सुबह 7 बजे से खड़े आरिफ ने बताया कि पिछले तीन दिन से घंटों लाइनों में लगने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा है। दोगुना टैक्स लेकर वाहनों को दिल्ली में प्रवेश तो दिया जा रहा है, लेकिन जुर्माना नहीं लगेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।


अजय कुमार ने बताया कि बिना टैग के दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति तो दी गई है, लेकिन चेकिंग के दौरान जमा दस्तावेज दिखाने होंगे। दस्तावेज जमा हो ही जाएंगे तो टैग बनवाने के लिए दोबारा लाइनों में क्यों लगा जाए। इसलिए काम-धंधा छोड़कर दो दिनों से आकर लाइन में लग रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed