{"_id":"668d6bced2a265773003c80f","slug":"retired-officer-from-ntpc-cheated-with-rs-2-to-3-crores-grnoida-news-c-1-gnd1002-1875937-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनटीपीसी से रिटायर्ड अधिकारी समेत दो से 3 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनटीपीसी से रिटायर्ड अधिकारी समेत दो से 3 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
एनटीपीसी से रिटायर्ड अधिकारी समेत दो से 3 करोड़ की ठगी
- अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में निवेश के नाम पर की गई जालसाजी, एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज समेत अन्य एक्सचेंज में निवेश के नाम पर एनटीपीसी से रिटायर्ड अधिकारी समेत दो लोगों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी निवासी राजीव कुमार गुप्ता के पास व्हाट्स एप पर मैसेज आया। इसमें अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करके लाखों कमाने का झांसा दिया गया। इस दौरान खुद को प्रोफेसर बताने वाले सोहेल राजपूत से उनकी बातचीत हुई। जिसने उनको अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज और आईपीओ, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करके लाखों रुपये कमाने की बात कही। इसके बाद उसने व्हाट्स एप ग्रुप पर जोड़ दिया। इस ग्रुप में पहले से 110 लोग थे। यहां रोजाना शेयर बाजार और आईपीओ को लेकर जानकारी दी जाती थी। आरोपियों ने उनको ऑनलाइन पेज की रेटिंग और रिव्यू का टास्क दिया, जिसको उन्होंने पूरा किया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। जालसाजों ने उनको दूसरे टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए टास्क दिया। इस दौरान उन्होंने कई अमेरिकी कंपनियों के शेयर में निवेश किया। इसके साथ ही आरोपियों के बताए अनुसार उन्होंने कई आईपीओ में भी निवेश किया।
पीड़ित ने बताया कि जालसाजों ने उनके पास ई ट्रेड एप को डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा, जिसको मॉर्गन स्टेनली का एचएनआई प्लेटफार्म बताया गया। जालसाजों के दिए गए ऐप को इंस्टॉल करने के बाद उसमें भारतीय और अमेरिकी स्टॉक में निवेश करने की सुविधा थी। इसके साथ ही रुपये को डॉलर में बदलने की भी सुविधा दी गई थी। जालसाज शेयर बाजार को लेकर उनको ऑनलाइन लेक्चर भी देते थे। इस दौरान एप में उनके निवेश किए गए रुपये लगातार बढ़ते दिख रहे थे। वह रुपये निवेश करते गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कुल 2,51,49,957 रुपये निवेश कर दिया। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तब उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा सोसाइटी निवासी ब्रजपाल धामा के पास भी इसी तरह व्हाट्सएप पर डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने का मैसेज आया। उन्हें भी जालसाजों ने एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ दिया। प्रतिदिन शेयर बाजार, आईपीओ को लेकर जानकारी दी जाती थी। जालसाजों ने इन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए टास्क दिया। इस दौरान उन्होंने कई कंपनियों के शेयर बाजार में निवेश किया। इसके साथ ही आरोपियों के बताए अनुसार उन्होंने कई आईपीओ में भी निवेश कर दिया। एप में लगातार उनके निवेश किए गए रुपये बढ़ते हुए दिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने 51.44 लाख रुपये का निवेश कर दिए। वह जब अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने लगे। तो जालसाजों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने उनसे वापस से ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए कहा तो जालसाजों ने उनसे और रुपये निवेश करने के लिए कहा। जब उन्होंने जालसाजों से अपने निवेश के रुपये वापस मांगे तो उनको व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम का कहना है कि इन दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।