फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents on hunger strike

Noida News: भूख हड़ताल पर बैठे निवासी

Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Residents on hunger strike
नोएडा। सेक्टर-75 प्लॉट-सात सोसाइटी के निवासी रविवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी कराने के लिए उन्हें अब क्रमिक भूख हड़ताल में बैठना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि अधूरे काम, मनमानी और लापरवाही के चलते परियोजना अभी तक पूरी नहीं हुई है। आरोप है कि पूरी सोसाइटी के निवासी परेशान हैं। सोसाइटी में 240 फ्लैट हैं। इनमें करीब एक हजार लोग रहते हैं। रख-रखाव से लेकर अधूरी परियोजनाओं की समस्या के चलते वह खुद को ठगा महसूस करते हैं। उनका कहना है कि वह हड़ताल जारी रखेंगे और बिल्डर के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन




ऐसा लगता है कि हम लोग जेजे कॉलोनी में रहते हैं। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति आज तक सुध लेने नहीं आया। -प्रो. शशिकांत मौर्या



बिल्डर कई साल से झूठे वादे कर रहा है। कभी 3 महीने तो कभी 13 महीने लेकिन हमारी स्थिति नहीं बदली। –लोकेश सिंह
बिल्डर निवासियों को सुविधाएं बिलकुल नहीं देना चाहता है। वह हमारे पैसे को कहीं और डायवर्ट कर रहा है। –नदीम अहमद



बिल्डर के साथ नोएडा प्राधिकरण की मिलीभगत है इसीलिए हमारी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। -अरुण कुमार
वर्जन

निवासियों की ओर से मेंटेनेंस नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते रख-रखाव संबंधी कार्य बाधित हो रहे हैं।–गार्डेनिया ग्रुप प्रबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed