फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of the submergence zone create an uproar over the unloading of a transformer.

Noida News: ट्रांसफॉर्मर उतारने के विरोध में डूब क्षेत्र के लोगों का हंगामा

Sun, 05 Jul 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Residents of the submergence zone create an uproar over the unloading of a transformer.
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में लगे बिजली के ट्रॉसफार्मर को बिजली विभाग द्वारा ले जाने का विरोध करत - फोटो : आरोपी दारोगा सौरभ गौतम
- कुलेसरा गांव के पुस्ता पर एक ट्रांसफॉर्मर को हटाने पहुंची थी एनपीसीएल की टीम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने रविवार को एनपीसीएल के ट्रांसफॉर्मर उतारने का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। दिन भर निवासी ट्रांसफॉर्मर के पास जुटे रहे और ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाने दिया। लोगों का कहना है कि एनपीसीएल कनेक्शन नहीं दे रहा है अगर ट्रांसफॉर्मर हटा दिया गया तो फिर 3000 से अधिक परिवार पूरी तरह अंधेरे में डूब जाएंगे। सोमवार को निवासी एनपीसीएल कार्यालय पहुंचेंगे।

निवासियों ने बताया कि कुलेसरा गांव के डूब क्षेत्र में सनराइज कॉलोनी, मधुबन विहार, पवन एन्क्लेव, परशुराम विहार, मयूर कुंज समेत अन्य कॉलोनी में करीब 3 हजार लोग रहते है। जो लंबे समय से बिजली कनेक्शन देने की मांग कर रहे है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अभी वहां चोरी की बिजली चल रही है। पुस्ता रोड पर फॉर्म हाउस के पास एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। उसी से सभी घरों में बिजली जल चल रही है। एनपीसीएल उस ट्रांसफॉर्मर को हटाने का प्रयास कर रहा है। कुछ दिन पहले बड़ी मात्रा में केबल काटी थी। अब रविवार को एनपीसीएल की टीम ट्रांसफॉर्मर को हटाने पहुंची है। निवासियों ने इसका विरोध किया और वहीं डटे रहे। निवासियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर हटने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है। उसी पर टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एनपीसीएल किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दास्त नहीं करेगा। - मनोज कुमार झा, प्रवक्ता एनपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed