फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents accused the AOA of arbitrariness

Noida News: निवासियों ने एओए पर लगाया मनमानी का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Residents accused the AOA of arbitrariness
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बैठक में एओए पर मेंटेनेंस कार्यों में मनमानी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना निवासियों के साथ बैठक किए बिल्डर के साथ बकाया मेंटेनेंस शुल्क वसूलने का एओए ने करार कर लिया। बैठक में काफी लोगों ने एओए को मेंटेनेंस शुल्क देने से इन्कार किया है। वहीं, एओए ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और जल्द ही सोसाइटी में एओए चुनाव होने की बात कही हैं।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में एक हजार से अधिक परिवार रह रहे हैं। आरोप है कि सोसाइटी की जरूरी सुविधाओं में कटौती की जा रही है। रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है और एओए ने बिल्डर के साथ एक करार किया है। इससे पहले न तो निवासियों के साथ बैठक की गई और न ही इसकी जानकारी दी गई। करार के आधार पर बकाया पैसा वसूला जा रहा है। बिजली बिल के साथ मेंटेनेंस शुल्क लेना गलत है। मेंटेनेंस में पानी का बिल होता है लेकिन उसके अलावा भी पानी का बिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

निवासियों ने दी मेंटेनेंस शुल्क न देने की चेतावनी
एओए का कार्यकाल सात जनवरी को समाप्त हो चुका है पर नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया। पार्क को दो हिस्सों में बांट दिया गया। बच्चों को खेलने में दिक्कत आ रही है। परेशान होकर करीब 150 निवासियों ने कार्यों में सुधार नहीं होने पर मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने की चेतावनी दी है। वहीं, एओए के अध्यक्ष संजय सारस्वत का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। सोसाइटी के हित में काम किया जा रहा है। निवासियों पर बिल्डर के मेंटेनेंस का करोड़ों रुपये बकाया है। उससे सोसाइटी के अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा। वहीं चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखा जा चुका है। वहां से चुनाव तिथि आने के बाद चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed