फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rera issue notice to 397 projects

397 प्रोजेक्टों को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 11 Oct 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
rera issue notice to 397 projects
397 प्रोजेक्टों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के आदेश के बाद भी बिल्डर खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। रेरा ने आदेश का पालन नहीं करने वाले 397 प्रोजेक्टों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के जवाब में ठोस कारण नहीं मिलने पर बिल्डरों पर प्रोजेक्ट की कुल कीमत का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। इनमें से 22 बिल्डरों को 23 अक्तूबर को रेरा कार्यालय में तलब किया गया है। बैठक में जुर्माने पर फैसला होगा। इन बिल्डरों में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण भी शामिल है।
यूपी रेरा की पीठ खरीदारों की शिकायत पर सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान बिल्डर फ्लैट पर कब्जा देने को तैयार हो जाता है। इस संबंध में पीठ के समक्ष शपथ पत्र भी देता है। आदेश जारी होने के बाद 45 दिन के अंदर बिल्डर को फ्लैट पर कब्जा देना होता है, लेकिन बिल्डर ऐसा नहीं कर रहे हैं। यूपी रेरा ने 397 प्रोजेक्टों को चिह्नित कर इनमें से 22 बिल्डरों को तलब किया है। बैठक में सभी को स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होना होगा। अगर रेरा बिल्डर के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट की कुल लागत का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण को भेजा गया नोटिस
ऋषि खरे ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में 13 मार्च, 2019 को रेरा ने बीएचएस 12/13 योजना के ब्रोशर की शर्तों के तहत व रेरा लागू होने के बाद से कब्जा देने तक खरीदार को ब्याज देने का आदेश जारी किया गया था। साथ ही आदेश जारी होने के 45 दिन के अंदर खरीदार को कब्जा देने के निर्देश दिए गए थे। इसी 9 जुलाई को खरीदार ने रेरा को बताया कि आदेश का पालन नहीं किया गया है। उसकी शिकायत पर रेरा ने प्राधिकरण को नोटिस जारी कर आदेश का पालन कर रिपोर्ट मांगी। प्राधिकरण ने आदेश का पालन नहीं किया। इस पर रेरा ने प्राधिकरण को नोटिस भेजकर जवाब मांगा और अर्थदंड लगाने की कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रोजेक्ट की कुल लागत का 5 प्रतिशत जुर्माना करीब 371 लाख रुपये प्राधिकरण से वसूला जाएगा। प्राधिकरण को नोटिस जारी कर 23 अक्तूबर को स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। उपस्थिति नहीं होने पर रेरा अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed