फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rera cancel arnya project

उन्नति फॉरच्यून के अरन्या प्रोजेक्ट का पंजीकरण रद्द

Sat, 25 May 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
rera cancel arnya project
उन्नति फॉरच्यून के अरन्या प्रोजेक्ट का पंजीकरण रद्द
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। रेरा ने नोएडा के सेक्टर-119 स्थित उन्नति फॉरच्यून प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना अरन्या का पंजीकरण रद्द कर दिया है। शिकायतकर्ता ने फ्लैट पर पजेशन न मिलने की शिकायत की थी। यूपी रेरा के चेयरमैन राजीव कुमार ने बताया कि कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन बिल्डर ने जवाब नहीं दिया। इसके चलते रेरा ने शुक्रवार को बिल्डर प्रोजेक्ट का पंजीकरण रद्द कर दिया। इस परियोजना में खरीदारों के करीब 1500 करोड़ रुपये फंसे हैं। रेरा की टीम ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि बिल्डर परियोजना को पूरा करने को लेकर गंभीर नहीं है। साइट पर काम धीमी गति से चल रहा है। साथ ही बिल्डर सुनवाई पर अनुपस्थित रहता था, जिसके बाद पंजीकरण निरस्त करने का फैसला लिया गया। टीम ने रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर-119 में चल रही परियोजना 72,594 वर्ग मीटर में फैली है। कुल 8 टावर और विला बनने थे। अभी सिर्फ चार टावर ही बन पाए हैं, जबकि चार का ढांचा खड़ा है। विला बनाने की शुरुआत तक नहीं की गई है ।परियोजना 2007 में शुरू हुई थी। बिल्डर की लापरवाही देख चेयरमैन राजीव कुमार ने पंजीकरण निरस्त करने का फैसला लिया है।

कई बिल्डरों को भेजा गया है नोटिस
बता दें कि रेरा ने प्राइमरोज इंफ्राटेक, पीएसए इंपैक्स, एमएसए डेवलपर्स, ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलीसिटी बिजनेस पार्क व मिस्ट डाइरेक्ट सेल्स को भी नोटिस जारी कर रखा है। इन प्रोजेक्ट में करीब 4800 फ्लैट फंसे हैं। यूपी रेरा के सचिव अबरार अहमद ने बताया कि पंजीकरण रद्द होने के बाद प्राधिकरण को यह तय करना होगा कि कैसे वह खरीदारों को फ्लैट दिलाए। साथ ही अगर खरीदार फंड एकत्रित कर परियोजना पूरी करना चाहते हैं तो इस पर भी सहमति दी जा सकती है। लेकिन खरीदारों को फ्लैट प्राधिकरण व रेरा की निगरानी में बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed