फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Renowned writers and artists gather at the Literature

Noida News: लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में जुट जाने माने लेखक-कलाकार

Mon, 29 Sep 2025 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Renowned writers and artists gather at the Literature
मसूरी हेरिटेज सेंटर और द चक्कर की ओर से लंढौर में पहला लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न शहरों से नामी लेखकों, साहित्यकारों और कलाकारों ने शिरकत की। फेस्टिवल में इतिहास, साहित्य, कला, संगीत, कविता, फिल्म और अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मसूरी हेरिटेज सेंटर की संस्थापक और क्यूरेटर सुरभि अग्रवाल ने कहा कि फेस्टिवल में लेखकों ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि मसूरी और लंढौर हमेशा से रचनात्मक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा हैं। उन लेखकों का गहरा प्रभाव रहा है जिन्होंने इस जगह को अपना घर कहा है, इसमें रस्किन बॉन्ड, स्टीफन ऑल्टर, गणेश सैली, ह्यूग गैंट्जर और कई अन्य शामिल हैं। संस्थापक करण मधोक ने कहा कि हमने अपने उत्सव के पहले संस्करण को लेखक और खोजकर्ता बिल ऐटकेन को समर्पित किया है, जिन्होंने कई दशकों तक मसूरी को अपना घर बनाया था। फेस्टिवल को एलवीबी देवदार वुड्स, लंढौर लेक्चर सीरीज, कैम्ब्रिज बुक डिपो, वीआर लंढौर आर्ट स्पेस और आइवी बैंक का भी सहयोग मिला है। फेस्टिवल में पहुंचे पूर्व डीजीपी, लेखक और कवि अनिल रतूड़ी ने मसूरी में बिताए अपने समय के बारे में बताया। शिखा सकलानी मालवीय और कुणाल नारायण उनियाल ने कविता पाठ किया। मसूरी की कलाकार देसना शर्मा, स्टेरे शर्मा और शुभदर्शिनी सिंह की कला प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। स्कूली बच्चों के लिए देवदार के पेड़ की थीम पर विशेष कविता और कला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस मौके पर (रिटायर) डीआईजी एसपी चमोली, लेखक अमित रंजन, इतिहासकार नारायणी बसु, फिल्म निर्माता संयुक्ता शर्मा, समीर सेवक, मिलन सुदजुक, प्रतीक संतराम, करण मधोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed