फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registrar of Yogashala duped of Rs 31 lakh

Noida News: योगशाला के रजिस्ट्रार से 31 लाख रुपये की ठगी

Sun, 13 Jul 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Registrar of Yogashala duped of Rs 31 lakh
-निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर जालसाजों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-विदेशी युवती की नाम से आईडी बनाकर सोशल मीडिया के जरिए किया संपर्क

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। विदेशी युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती करनी और फिर उससे निवेश की सलाह लेनी आयुर्वेद योगशाला के रजिस्ट्रार को भारी पड़ गई। साइबर जालसाजों ने युवती के नाम से आईडी बनाकर संपर्क किया और भरोसे में लेने के लिए पहले कुछ निवेश पर मुनाफा भी दिया। इसके बाद 31.47 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-5 निवासी राजीव कुमार सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च में उनकी फेसबुक पर अजीनिया रोडनोवा नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। पहचान न होने के बावजूद राजीव ने उससे दोस्ती के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। दोनों ओर से मैसेंजर पर बातचीत शुरु हो गई। महिला ने निवेश संबंधी कई लुभावने ऑफर की जानकारी दी । मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। 12 मार्च को शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर महिला का मैसेज आया और उसने निवेश के लिए अमेरिका के शादिया मेकमेनस से परिचय कराया। बताया कि निवेश संबंधी प्रशिक्षण अब शादिया द्वारा ही दिया जाएगा। इसके बाद शादिया ने शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया।
विज्ञापन

शादिया के कहने पर शिकायतकर्ता ने दस हजार रुपये का निवेश किया। इस पर उसे मुनाफा हुआ है। मुनाफे समेत रकम निकालने की अनुमति भी दी गई। झांसे में आने के बाद शिकायतकर्ता ने पांच से अधिक बार में ठगों द्वारा बताई गई कंपनी और एजेंसी में 31.47 लाख रुपये का निवेश कर दिया। पैसे की आवश्यकता पड़ने पर जब शिकायतकर्ता ने मुनाफे समेत अपनी रकम निकालनी चाही तो ठगों ने इसकी अनुमति नहीं दी। बताया गया कि अगर रकम निकालनी है तो और निवेश करना होगा। शिकायतकर्ता ने और रकम भेजने से मना किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने तथाकथित अजीनिया रोडनोवा और शादिया मेकमेसन समेत चार पर केस दर्ज किया। एडिशनल डीसीपी साइबर क्राइम मनीषा सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed