{"_id":"6112dacc8ebc3e77567ccb4b","slug":"recovery-by-becoming-a-crime-branch-officer-security-personnel-arrested-noida-news-noi5985480172","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर वसूली, सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर वसूली, सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर दुकानों व होटलों में रौब झाड़ने और वसूली करने वाले एक सुरक्षाकर्मी सौंदर्य को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार को छलेरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, टोपी, बैज व बेल्ट और बाइक बरामद की गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक शख्स सेक्टर-45 स्थित होटल में खाना खाने के बाद नशे में गाली देकर पैसे नहीं दे रहा था। आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर रौब झाड़ रहा था। जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू की। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सौंदर्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बरामद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। जांच में बाइक का इंजन व चेसिस नंबर भी अलग-अलग मिले। ऐसे में बाइक चोरी हो सकती है। आरोपी एशियन सिक्योरिटी में सुपरवाइजर है और सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल में तैनात है। इससे पहले वह एमिटी विश्वविद्यालय में भी नौकरी कर चुका है।
दो साल से कर रहा था उगाही
आरोपी दो साल से वर्दी पहनकर वसूली कर रहा था और फ्री में खाना खाने से लेकर ठेली-पटरी वालों उगाही करता था। आरोपी ने इटावा से पुलिस की वर्दी सिलवाई थी और कुछ महीने से छलेरा में किराये पर रह रहा था। आरोपी छलेरा में आसपास में रहने वाले लोगों को बताता था कि वह क्राइम ब्रांच में है। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए थाने व चौकी पर भी आता जाता था और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवा रखे थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर वसूली करने वाले सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जांच कर उसे पकड़ लिया गया। इसके पास से वर्दी भी बरामद हुई है। - रणविजय सिंह, एडीसीपी