फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Record 1478 infected with corona, 11 succumbed

रिकॉर्ड 1478 कोरोना से संक्रमित, 11 ने दम तोड़ा

Fri, 30 Apr 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Record 1478 infected with corona, 11 succumbed
ग्रेटर नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में अब तक के रिकॉर्ड 1478 नए संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 1310 मरीज मिले थे। वहीं, 11 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। अब तक संक्रमण से 202 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें से केवल अप्रैल में ही 114 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2 मौतें जिम्स, 2 शर्मा मेडिकेयर और 7 मौतें सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में हुई हैं। मरीजों की मौत के मामले में जिला प्रदेश के टॉप 10 जिलों की सूची में शामिल हो गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों में मामले में जिले आठवें स्थान है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन

इधर, अस्पतालों में बेड की किल्लत से नए मिलने वाले अधिकतर मरीजों को घर में ही आइसोलेट होने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, ठीक होने पर 545 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 40,002 हो गई है। इनमें 31,670 स्वस्थ हो गए और 8,130 सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी के अस्पताल में 552 की जांच, 42 कोरोना पॉजिटिव
दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को 552 लोगों ने कोरोना की जांच करवाई। इसमें से 42 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। जबकि 252 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार जांच करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधकों की ओर से जांच के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक संजीव सारस्वत ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। 252 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने के कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल में ही रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed