{"_id":"66437ddabb85da3a740bdcb8","slug":"received-reward-in-exchange-for-vote-residents-surprised-grnoida-news-c-23-1-noi1091-31618-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वोट के बदले मिला ईनाम, निवासी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वोट के बदले मिला ईनाम, निवासी हैरान
विज्ञापन
वोट के बदले मिला ईनाम, निवासी हैरान
-ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी में तीन विजेताओं को मिला 20 से 50 हजार का ईनाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी के निवासियों को वोट देने के बदले ईनाम मिला है। बिल्डर ने अधिक से अधिक मतदान कराने के मकसद से ईनाम की घोषणा की थी। लकी ड्रा के माध्यम से तीन विजेताओं को 50, 30 और 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है। वहीं, ईनाम में मोटी धनराशि मिलने से निवासी हैरान हैं। काफी निवासियों को कूपन जमा नहीं करने का मलाल है।
जिला प्रशासन ने पहली बार चेरी काउंटी सोसाइटी में मतदान बूथ बनाए थे। यहां पर दो बूथ बनाए गए। 26 अप्रैल को 2589 मतदाताओं को मतदान करना था। प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश की। साथ ही सोसाइटी के बिल्डर ने भी निवासियों को ईनाम देने की घोषणा की थी। निवासियों ने बताया कि मतदान करने के बाद मतदाता को सेल्फी लेकर बिल्डर के इंस्टाग्राम पर पोस्ट करनी थी। साथ ही एक फार्म भरकर जमा करना था। सोसाइटी में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि करीब 400 लोगों ने आवेदन किया था। सोमवार को सोसाइटी में लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए गए हैं। 50 हजार का प्रथम पुरस्कार मुदित मिश्रा को मिला है। जबकि 30 हजार का द्वितीय पुरस्कार मोनार्क गोयल और 20 हजार का तृतीय पुरस्कार प्रियांशु जोशी को मिला है। वहीं ईनाम मिलने से निवासी खुश हैं, लेकिन इतनी बड़ी धनराशि मिलने से अचंभित हैं। उनका कहना है कि किसी ने ईनाम में इतनी धनराशि मिलने का नहीं सोचा था।