{"_id":"5d93a19e8ebc3e01830a1a8e","slug":"rebis-khan-lashed-out-at-bjp-as-soon-as-ticket-was-cut-mewat-news-noi4648498132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटते ही बागी रहीस खान भाजपा पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कटते ही बागी रहीस खान भाजपा पर जमकर बरसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। पुन्हाना से भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रहीश खान टिकट कटने से भाजपा से खासे नाराज हैं। उन्होंने भाजपा को धोखेबाज और गद्दार पार्टी तक कह डाला। मंगलवार को वह पुन्हाना में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस मौके पर खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।
रहीश खान ने कहा वह पिछले पांच साल में भाजपा का साथ देते रहे और पार्टी ने पुन्हाना से टिकट देने का भरोसा भी दिया लेकिन आखिरी समय पर टिकट काट दिया गया। उन्होंने भाजपा पर उनके साथ गद्दारी और विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को सबक सिखाने की बात कही।
पांच साल मलाई खाई
पुन्हाना से भाजपा की टिकट मांग रहे हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब ने रहीश खान द्वारा भाजपा को गद्दार पार्टी कहे जाने पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा के 47 विधायक थे उसके बावजूद सीएम ने रहीश खान को गले लगाया और उन्हें हरियाणा वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाया तथा राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया। भाजपा का सिपाही बताकर रहीश ने भाजपा को ही नहीं बल्कि जनता को भी ठगा है। सैकड़ों इमामों को फर्जी तरीके से लगाया और फिर हटाया। रहीश ने वक्फ बोर्ड को बरबाद कर दिया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में फूट-फूट कर रोये विधायक
विधायक रहीश खान का भाजपा का टिकट कटने के बाद सोमवार की देर रात विधायक के पुन्हाना स्थित निवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के अपने विचार रखे वहीं भाषण देते-देते अचानक रहीश खान तेड गांव के सरपंच कल्लू से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगे।
विधायक के रोने पर लोगों ने कसे तंज
पुन्हाना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भूरू सरपंच, ब्लॉक समिति पुन्हाना के चेयरमैन इरशाद खान का कहना है कि विधायक के ये घड़ियाली आंसू हैं। अभी तो यह शुरूआत है। पुन्हाना के हजारों गरीब लोगों के साथ विधायक ने जो अत्याचार किया है उन आंसुओं पर विधायक के आंसू पर्दा नहीं डाल सकते। वहीं कथित तौर से पुलिस की गोली से मारे गए पुन्हाना के गांव नहेदा निवासी साहिब की हत्या का इंसाफ विधायक की वजह से ही नहीं मिला। आज साहिब की मां के आंसू पोंछने वाला कोई नहीं हैं। विधायक ने ही सरकार से कोई अर्थिक मदद नहीं करने दी बल्कि 15 दिन तक धरने पर बैठे लोगों की मांग को भी रहीश खान ने ठुकरा दिया था।