फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raped a girl and put pressure on her to convert

Noida: दुष्कर्म कर युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

Fri, 26 Jan 2024 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Raped a girl and put pressure on her to convert
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

शहर की कंपनी में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। पीड़ित की शिकायत कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जुबैर पर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी युवती नोएडा सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करती है। उसकी जान-पहचान छिजारसी में रहने वाले जुबैर से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। आरोप है कि 11 जनवरी को जुबैर युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद से जुबैर वीडियो की आड़ में लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। युवती का आरोप है कि जुबैर उस पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। धमकी से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


गार्ड को बचाने पर सोसाइटी में वकील पर हमला
सेक्टर-99 स्थित सोसाइटी में गार्ड को बचाने पर नशे में धुत आरोपियों ने सोसाइटी निवासी वकील दीपक त्यागी पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत में दीपक ने बताया कि मंगलवार रात झगड़े की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि सोसाइटी में कार की सफाई करने वाला राहुल दो साथियों के साथ शराब के नशे में गार्ड की पिटाई कर रहा है। बीच-बचाव करने के लिए अन्य गार्ड भी आ गए। आरोप है कि इसी बीच राहुल ने रॉड से वकील के सिर में मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed