{"_id":"5f2a5b908ebc3e61e11f8831","slug":"ramdarbar-will-stablish-in-modern-society-dewali-celebrated-with-lighting-lamps","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न सोसाइटी में होगी रामदरबार की स्थापना, दीये जला कर मनाएगें दीपावली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न सोसाइटी में होगी रामदरबार की स्थापना, दीये जला कर मनाएगें दीपावली
Wed, 05 Aug 2020 12:41 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
नोएडा- सेक्टर -78 महागुण मॉडर्न सोसायटी में मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
राम के जन्मस्थान मंदिर के पुनर्निर्माण के शिलान्यास का बुधवार होना है। इसको लेकर नोएडा के कई सेक्टर और सोसायटी में लोग दीप जलाकर खुशी मनाएंगे। सेक्टर -78 महागुण मॉडर्न सोसायटी के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान ने बताया यह शुभ दिन हम सभी के लिए तो दुगने हर्ष और उल्लास का अवसर है कि हमारी सोसायटी महागुण मॉडर्न के मंदिर के पुनरूद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य भी संपन्न हो गया है। इसमें शुभ मुहूर्त अर्थात 5 अगस्त 2020, बुधवार, समय दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सोसायटी के मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन तय किया है। दर्शन कार्यक्रम, सायंकाल आरती तथा दीपोत्सव तक विधिवत चलता रहेगा।
विज्ञापन
बुधवार को घरों में मंदिर प्रांगण और मंदिर के रास्ते में सामर्थ्य अनुसार दीये जला कर दीपावली मनाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन करते हुए मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बाहर के कई बड़े नेता और जो पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। राम मूर्ति स्थापना को लेकर सोसायटी के निवासियों में बहुत खुशी का माहौल है और मंदिर को पूरी तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन