फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rally is an attempt to divert attention from corruption: Virendra Sachdeva

रैली भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने का प्रयास : वीरेंद्र सचदेवा

Sun, 24 Mar 2024 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Rally is an attempt to divert attention from corruption: Virendra Sachdeva
मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का 26 मार्च को प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से 31 मार्च को रैली की घोषणा भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने का प्रयास है। भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। महारैली की घोषणा करने वाले नेता जनता को यह बताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री निर्दोष हैं, जबकि उन्हें किसी भी अदालत ने राहत नहीं दी है। उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है।

कांग्रेस सहित गठबंधन के अधिकांश दल के नेता घोटालों की जांच से परेशान हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी ने पूरे गठबंधन को विचलित कर दिया है। भाजपा केजरीवाल के भ्रष्टाचार के प्रमाणों को दिल्ली के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाएगी। इस्तीफे की मांग को लेकर 26 मार्च को पूरी दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। हर मंडल, जिला, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। हर बूथ पर भाजपा भ्रष्टाचारी सत्ता की पोल खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed