फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rains hit pollution, air becomes pleasant

Noida News: प्रदूषण पर बारिश की मार, हवा हुई खुशगवार

Thu, 02 Oct 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Rains hit pollution, air becomes pleasant
ग्रेटर नोएडा का 139 और नोएडा का एक्यूआई 136 किया गया दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक अक्तूबर को नोएडा में प्रदूषण बढ़ गया था लेकिन दो अक्तूबर को हुई हल्की बारिश ने प्रदूषण धो दिया। ऐसे में नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ। जबकि एक दिन पहले खराब श्रेणी में एक्यूआई पहुंचने से शहर की हवा सांस लेने के लायक शुद्ध नहीं थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 139 और नोएडा का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। एक दिन पहले नोएडा का एक्यूआई 227 रहा था और नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया था। हालांकि अब दिन पर दिन हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में दर्ज होगी लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई थी लेकिन दोपहर तक बादलों की आवाजाही होने लगी। शाम होते ही बादल घिर आए और शहर में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। ऐसे में मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आज भी हल्की बारिश की संभावना
बृहस्पतिवार को जारी हुई आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed