फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain increased the difficulty of patients

Noida News: बरसात ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किल

Fri, 29 Aug 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Rain increased the difficulty of patients
नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह हुई बरसात के चलते मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ मरीजों के ओपीडी के पर्चे भी बरसात के पानी में भीग गए। अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए आए मनोज कुमार ने बताया कि वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विजय पार्क इलाके में रहते है। बरसात की वजह से अस्पताल देरी से पहुंचे। पंजीकरण की खिड़की बंद होने में कुछ मिनट बाकी रह गए थे। लेकिन अस्पताल आते हुए जांच और ओपीडी के पुराने पर्चे गीले हो गए। इन पर केस हिस्ट्री का विवरण था। वहीं सोशल मीडिया पर एम्स परिसर में बरसात का पानी भर जाने की तस्वीरें वायरल हुईं। एक तस्वीर में युवक हाथों में जूते लेकर बरसात के पानी में से होकर गुजरता दिखाई दे रहा है। सर्जरी ब्लॉक के सामने भी बरसात का पानी जमा हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed