फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain exposed the claims, water logging in many places

बारिश ने खोली दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव

Sun, 18 Jul 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rain exposed the claims, water logging in many places
नूंह/पुन्हाना। क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जगह-जगह सड़कों पर जलभराव ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। पुन्हाना के कई स्थानों पर तो हालात बद से बदतर हो गए। वहीं, बारिश ने नगरपालिका प्रशासन द्वारा जलभराव नहीं होने के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी रणवीर सिंह ने बीते दिनों निरीक्षण कर नपा प्रशासन को बारिश से पहले शहर के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सफाई नहीं होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। किशन चंद और मुकेश कुमार का कहना है कि पुन्हाना शहर की सफाई को लेकर कभी नगरपालिका प्रशासन ने पहल ही नहीं की है। हमेशा शहर में गंदगी का आलम बना रहता है। मुख्य मार्गों के अलावा शहर के अंदर पानी की निकासी के लिए नाले और नालियां तो हैं, लेकिन इनकी काफी समय से सफाई नहीं हुई है। शमीम अहमद, जमशेद, वसीम का कहना है कि बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए नगरपालिका प्रशासन और उपमंडल अधिकारी कार्यालय में कई बार शिकायत देकर नाले-नालियों की सफाई करवाने की मांग की थी। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद नपा प्रशासन को सफाई व्यवस्था व नाले-नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, नपा प्रशासन ने सफाई नहीं करवाई। इस कारण बारिश से जमालगढ़ रोड, जुरहरा मोड़, पुराना अस्पताल मार्ग, आंबेडकर पार्क मार्ग, अग्रवाल भवन मार्ग, ब्राह्मण मोहल्ला, काशी चौक, श्रीराम मार्केट, पुराना थाना रोड इत्यादि मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आने वाले समय में होने वाली बारिश से शहर की दुर्दशा ज्यादा खराब होगी। जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में होने वाले जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान किया जाए। नूंह की नगरपालिका के सामने गोशाला रोड, मेन बाजार, एससी मोहल्ला की गलियों में भी पानी भरा है। पुन्हाना के उपमंडल अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कल बैठक भी बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed