फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain caused trouble, waterlogging and jam everywhere

Noida News: बारिश ने किया परेशान, हर तरफ जलभराव व जाम

Tue, 02 Sep 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Rain caused trouble, waterlogging and jam everywhere
ग्रेनो वेस्ट के प्रमुख गोल चक्करों के साथ ग्रेनो में भी रही हालत खराब
विज्ञापन

बारिश से हल्दौनी, सूरजपुर और तिलपता में जलभराव से बुरा हाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
जिले में लगातार बारिश के कारण मंगलवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़कों पर जलभराव और जाम से लोग जहां-तहां जाम से जूझते नजर आए। ग्रेनो वेस्ट से लेकर ग्रेनो तक प्रमुख गोलचक्करों और चौराहों पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे।


सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर बाद दो घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश होने से मुख्य सड़कों के साथ-साथ सेक्टरों में जलभराव हो गया। हल्दौनी और सुथ्याना गांव के पास दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर सबसे बुरा हाल रहा। यहां सड़क पर काफी पानी भर गया। सर्विस रोड पर बनी कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

वहीं, सूरजपुर और तिलपता गांव में भी यही हाल रहा। जलभराव के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर व किसान चौक पर भी वाहन रेंगते रहे। परी चौक पर भी जाम लग गया। इस कारण अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट गोलचक्कर पर यातायात को डायवर्ट करना पड़ा। एलजी गोलचक्कर, जगत फार्म, पी-3 गोलचक्कर पर भी जाम ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह सड़कें टूटीं, लोग परेशान
बारिश के दौरान सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं। ग्रेनो वेस्ट की 130 मीटर व 60 मीटर रोड के साथ सेक्टरों की सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि पिछले साल ही कुछ सड़कों को बनाया गया था जो टूट गई हैं। बार-बार इनका टेंडर जारी किया जा रहा है जबकि 5 साल में एक बार ही टेंडर जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed