फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Railways extended eight trains for the convenience of passengers

Noida News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ ट्रेनों का किया विस्तार

Fri, 12 Sep 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Railways extended eight trains for the convenience of passengers
मथुरा। रेलवे ने जंक्शन से जाने वाली 8 ट्रेनों का विस्तार किया है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। यह कदम खासतौर पर नवरात्र से पहले धार्मिक अवसरों के समय यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा जंक्शन से जाने वाली अप डाउन लाइन की आठ ट्रेनों का विस्तार हुआ है। जंक्शन से अछनेरा, डीग, गंगापुर सिटी और अलवर के लिए मुख्य ट्रेन है। उन्होंने बताया कि कासंगज-जंक्शन (55339-40) को अछनेरा तक बढ़ाया है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगी। कोटा-मथुरा (19109) व मथुरा-बयाना पैसेंजर (69160) को डीग तक विस्तार किया है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी।
विज्ञापन

जंक्शन-कासंगज (55335-36) को गंगापुर सिटी तक बढ़ाया है। यह ट्रेन भी बृहस्पतिवार से शुरू होकर 1 अक्तूबर तक संचालित होगी। मथुरा-कोटा (69159-19110) को अलवर तक अस्थायी रूप से 1 अक्तूबर तक विस्तार किया है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अप-डाउन लाइन की आठ ट्रेनों का विस्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed