{"_id":"6296731ae866704ff72aec08","slug":"rail-car-running-at-a-speed-of-100-kmph-engine-running-in-greater-noida-noida-news-noi651681889","type":"story","status":"publish","title_hn":"Western Corridor Greno: 100 किमी प्रति घंटा की गति से ग्रेनो में दौड़ी रेल कार, वेस्टर्न कॉरिडोर का 17 किमी ट्रैक तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Western Corridor Greno: 100 किमी प्रति घंटा की गति से ग्रेनो में दौड़ी रेल कार, वेस्टर्न कॉरिडोर का 17 किमी ट्रैक तैयार
Wed, 01 Jun 2022 06:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:12 AM IST
सार
डीएफसीसीआईएल के वेस्टर्न कॉरिडोर पर पहली बार रेल इंजन ग्रेटर नोएडा आया। मंगलवार को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कॉरिडोर पर रेल कार दौड़ी।
विज्ञापन
वेस्टर्न कॉरिडोर पर ट्रायल पर गुजरती ट्रेन
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के वेस्टर्न कॉरिडोर पर मंगलवार को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रेल कार दौड़ी। यह 100 किमी प्रति घंटा की गति का ट्रॉयल था, जो सफल रहा है। गौतमबुद्ध नगर में भी रेल कार सात किमी तक दौड़ी। इसके बाद पाली गांव तक रेल के इंजन से कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। अफसरों का दावा है कि 30 जून तक पृथला से दादरी तक 53 किमी का हिस्सा तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई से गौतमबुद्ध नगर जिले के बोड़ाकी तक डीएफसीसीआईएल का वेस्टर्न कॉरिडोर बन रहा है। पृथला से बोड़ाकी तक 53 किमी का हिस्सा एक साथ तैयार किया जा रहा है। इसमें से 18 किमी का हिस्सा गौतमबुद्ध नगर में है। फरीदाबाद के पृथला से गौतमबुद्ध नगर के नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे तक कॉरिडोर पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस पर रेल इंजन का ट्रॉयल पूर्व में हो चुका है। मंगलवार को पृथला से नोएडा एक्सप्रेस वे तक 42 किमी के हिस्से पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का ट्रॉयल किया गया, जो सफल रहा है।
विज्ञापन
दोपहर 3:30 बजे रेल कार पृथला से चली और 4:15 बजे गौतमबुद्ध नगर में एक्सप्रेसवे तक पहुंच गई। रेल कार में डीएफसीसीआईएल के डायरेक्टर हरिमोहन गुप्ता व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रवीण कुमार समेत 20 लोग सवार थे। डीएफसीसीआईएल के अफसरों ने बताया कि एक्सप्रेसवे से पाली गांव तक रेल इंजन से निरीक्षण किया गया। कॉरिडोर में कुछ काम बाकी रह गया है, जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार ग्रेटर नोएडा में आया रेल इंजन
डीएफसीसीआईएल के वेस्टर्न कॉरिडोर पर पहली बार रेल इंजन ग्रेटर नोएडा आया। इसको लेकर लोग काफी उत्साहित थे। कॉरिडोर के दोनो तरफ जगह-जगह लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। साकीपुर गांव के पास सोसाइटियों के निवासियों ने भी रेल इंजन की तस्वीर खींची।
30 जून तक बिजली के साथ तैयार होगा कॉरिडोर
डीएफसीसीआईएल के अफसरों ने बताया कि पृथला से बोड़ाकी तक वेस्टर्न कॉरिडोर 30 जून तक तैयार हो जाएगा। अभी डीजल इंजन और रेल कार से ट्रॉयल किया गया है। जल्द ही कॉरिडोर पर बिजली भी उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद ग्रेटर नोएडा में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का ट्रॉयल किया जाएगा।
100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का ट्रॉयल सफल रहा है। गौतमबुद्ध नगर में 11 किमी के हिस्से को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उसके बाद यहां भी ट्रॉयल होगा।
-वाईपी शर्मा, जीएम प्रोजेक्ट, डीएफसीसीआईएल