{"_id":"61929cb3fba5fa05fe6f7c8f","slug":"raid-on-illigal-clinic-mewat-news-noi615991944","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक संचालक पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक संचालक पर शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। शहर के वार्ड 6 में वर्षों से चल रहे फर्जी क्लीनिक पर सोमवार की शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। क्लीनिक संचालक डॉ. महेश मौके पर नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके कंपाउंडर दीपक निवासी वार्ड नंबर 12 को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार फर्जी क्लीनिक संचालक की लंबे समय से अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने की शिकायत मिल रही थी इस बारे में शिकायत के आधार पर सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. पंकज वत्स की देखरेख में एक टीम गठित की गई। इस टीम में मुख्य रूप से डॉ. आदित्य यादव, डॉ. हर्षित गोयल नूंह सीएचसी, विकास पांचाल क्लर्क मांडीखेडा अस्पताल सहित नूंह सिटी थाना प्रभारी सोरनलाल भी मौजूद रहे। क्लीनिक को चलाने के लिए किसी तरह की डिग्री को भी कंपाउंडर नहीं दे पाया। इसके बाद टीम ने क्लीनिक की सभी दवाइयों को दो बड़ी पेटी में पैक कर लिया। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही।
लोगों ने जताई खुशी
मुश्ताक चंदेनी, एडवोकेट मकसूद अहमद बार सचिव, एडवोकेट नसीम सिरौली ने कहा कि निश्चित ही इस तरह की कार्रवाई की बहुत जरूरत है। गांवों की तरह अब शहर में भी झोलाछाप डाक्टर बढ़ रहे हैं। समय पर विभाग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
लोगों ने जताई खुशी
मुश्ताक चंदेनी, एडवोकेट मकसूद अहमद बार सचिव, एडवोकेट नसीम सिरौली ने कहा कि निश्चित ही इस तरह की कार्रवाई की बहुत जरूरत है। गांवों की तरह अब शहर में भी झोलाछाप डाक्टर बढ़ रहे हैं। समय पर विभाग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन