{"_id":"68b06c57749b7c80700a0052","slug":"rahul-should-apologize-for-his-comment-on-pms-mother-sachdeva-noida-news-c-340-1-del1011-102803-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की मां पर टिप्पणी के लिए माफी मांगे राहुल : सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की मां पर टिप्पणी के लिए माफी मांगे राहुल : सचदेवा
विज्ञापन
नई दिल्ली।
बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे कांग्रेस की घृणित मानसिकता करार दिया और कहा कि राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा देश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का 100 वर्ष की आयु में निधन हो चुका है। उनके लिए कटु शब्दों का इस्तेमाल करना घटिया राजनीति है। यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस जैसी पार्टी जो खुद को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है आज व्यक्तिगत हमले करने पर उतर आई है। जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस गठबंधन को करारा जवाब देगी। ब्यूरो