{"_id":"6946abb9b7af80d3980dcdb3","slug":"quiz-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-2397-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर क्विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर क्विज
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन सीबीएसई की ओर शुरू की गई वर्षभर चलने वाली वंदे मातरम स्मरणीय गतिविधियों के अंतर्गत किया गया। मौके पर वंदे मातरम के इतिहास और ऐतिहासिक महत्ता पर भी सवाल पूछे गए। स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े सामान्य ज्ञान को भी शामिल किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियां केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होतीं। ये चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने की समझ भी देती हैं।
काव्य-पाठ में मुस्कान प्रथम
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाषण व काव्य-पाठ प्रतियोगिता की गई। जिसका आयोजन प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र के संरक्षण में साहित्यिक समिति एवं सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किया गया। प्रो. अनीता मिश्रा ने अटल जी के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। काव्य-पाठ में मुस्कान उपाध्याय प्रथम रहीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्राची खंडेलवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पंचतत्वों की कथा थीम पर मनाया वार्षिकोत्सव
ग्रेटर नोएडा। क्वीनज कार्मेल स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह पंचतत्वों की कथा थीम पर मनाया गया। यह आयोजन भारतीय दर्शन के पंचतत्व-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश-पर आधारित रहा। जिसे विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। प्राचार्या ने कहा कि क्वीनज कार्मेल स्कूल विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास करता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और रचनात्मक सोच का भी विकास करता है। इस मौके पर चेयरमैन अनिल सचदेवा,डायरेक्टर दीपक जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो