फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Questioning of Sachin again, investigation agency took Seema to an unknown place

Noida News: सचिन से फिर पूछताछ, सीमा को भी अज्ञात स्थान पर ले गई जांच एजेंसी

Tue, 25 Jul 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Questioning of Sachin again, investigation agency took Seema to an unknown place
संशोधित... अजब प्रेम की गजब कहानी ...
विज्ञापन

सचिन से फिर पूछताछ, सीमा को भी अज्ञात स्थान पर ले गई जांच एजेंसी
- बुलंदशहर के अहमदगढ़ में जनसेवा केंद्र चलाने वाले गिरफ्तार दोनों भाइयों को भेजा जेल

माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा/ जेवर/ रबूपुरा। पाकिस्तान की सीमा हैदर को शरण देकर शादी का दावा करने वाले सचिन मीणा से मंगलवार को एक बार फिर दो जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। वहीं, सीमा को भी दो घंटे के लिए अज्ञात स्थान पर पर ले जाया गया था। वापस लेकर लौटने पर पुलिस ने दवा लाने के लिए सीमा को लेकर जाने की बात कही। वहीं, सचिन की निशानदेही पर रविवार को पकड़े गए बुलंदशहर के अहमदगढ़ में जनसेवा केंद्र चलाने वाले प्रमोद व पवन दोनों भाइयों को पुलिस ने धोखाधड़ी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में जांच टीम सचिन और उसके फुफेरे भाई से अभी पूछताछ कर रही है।


सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने और 50 दिन तक रबूपुरा में रहने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस इस मामले में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी है कि सचिन व सीमा हैदर की गिरफ्तारी के दौरान बरामद किए गए तीन आधार कार्ड की जांच के लिए रविवार को बुलंदशहर के अहमदगढ़ पहुंची पुलिस ने एक जनसेवा केंद्र पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने यहां सचिन मीणा को लेकर उसकी निशानदेही पर जनसेवा केंद्र संचालक प्रमोद व उसके भाई पवन को हिरासत में लिया था। वहीं, जनसेवा केंद्र से कंप्यूटर समेत काफी सामान बरामद किया था। पुलिस व जांच एजेंसियों ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को धोखाधड़ी के आरोप गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि सचिन के संबंध में उसके अहमदगढ़ निवासी फुफेरे भाई को काफी जानकारी थी। उसने सचिन की काफी मदद की थी। पुष्पेंद्र व पवन से भी फुफेरे भाई ने ही मिलवाया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में सीमा, सचिन और उसके फुफेरे भाई पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed