फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public transport in Dadri-Greater Noida affected by rain.

Noida News: बारिश से दादरी-ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन प्रभावित

Sun, 23 Aug 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Public transport in Dadri-Greater Noida affected by rain.
ग्रेटर नोएङा के पैरामाउंट सोसाइटी की सङक पर भरा बारिश का पानी ।अमर  उजाला
- जलभराव से ऑटो संचालन हुआ प्रभावित, कई मार्गों पर जाम और यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रविवार सुबह हुई तेज बारिश से दादरी और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। रेलवे रोड, तिलपता, सूरजपुर और कुलेसरा समेत कई स्थानों पर जलभराव से यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। साकीपुर अंडरपास में पानी भरने से आवागमन रोकना पड़ा। जलभराव के कारण कई मार्गों पर ऑटो नहीं चले, जिससे यात्रियों को पैदल जाना पड़ा। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश आठ बजे तक जारी रही। दादरी रेलवे रोड पर आरओबी के पास एक फुट से अधिक पानी भर गया। तिलपता में करीब 100 मीटर तक जलभराव से जाम लगा रहा। सूरजपुर, सुत्याना और पैरामाउंट के पास भी पानी भरने से छोटे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
अंडरपास में पानी भरने से रास्ते बंद-
साकीपुर और गुलिस्तानपुर अंडरपास में पानी भर गया। साकीपुर अंडरपास से वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। मकौड़ा, बोड़ाकी और पल्ला अंडरपास में भी पानी भरने से वाहन फंस गए। लोगों ने धक्का देकर वाहनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

20 की जगह 100 से 150 रुपये किराया-
जलभराव के बीच कुछ ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने के आरोप लगे। यात्रियों के अनुसार, 20 रुपये वाले मार्गों पर 100 से 150 रुपये तक किराया मांगा गया। अधिक किराया नहीं देने वाले यात्रियों को बारिश में कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article