फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public representatives and people gave the message of cleanliness

Noida News: जनप्रतिनिधियों व लोगों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 28 Aug 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Public representatives and people gave the message of cleanliness
राजधानी में कई जगहों पर आयोजित हुए कूड़े से आजादी अभियान के तहत कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कूड़े से आजादी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नरेला क्षेत्र, आदर्श नगर व पुरानी दिल्ली में एमसीडी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इन अभियानों में प्लॉग रन और श्रमदान के जरिये साफ-सफाई को प्रोत्साहित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वच्छता की अलख भी जगाई गई।
नरेला के बख्तावरपुर वार्ड नंबर-पांच में उपमहापौर जयभगवान यादव ने प्लॉग रन में हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उपमहापौर ने एमसीडी भूमि पर बने जर्जर कमरों को हटाकर नए बनाने और पूरी जमीन की चहारदीवारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़कों के गड्ढे भरने, विद्यालय परिसरों व यातायात मार्गों पर पेड़ों की छंटाई और नालियों की सफाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

इधर, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजकुमार भाटिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें धीरपुर मंडल भाजपा की टीम, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रिंसेस रोड और मॉडल टाउन-तीन में आयोजित अभियान में सड़क व फुटपाथ से कूड़ा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। सिटी सदर पहाड़गंज जोन की ओर से चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल में स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई। इस दौरान पार्षद राफिया, आयुक्त अश्विनी कुमार और उपायुक्त अंशुल सिरोही मौजूद रहे। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये स्वच्छता का संदेश दिया गया। कथक नृत्यांगना साक्षी वैद्य की भावपूर्ण प्रस्तुति, डीयू के संगीत प्राध्यापक डॉ. विवेक प्रजापति और डॉ. आशिक कुमार के गायन व बच्चों ने नाटक से दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed