{"_id":"69c4dcd51fb13394ea043b85","slug":"public-meeting-venue-will-transform-into-a-fortified-zone-starting-today-spg-will-oversee-security-in-jewar-ai-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jewar Airport : आज से छावनी में बदल जाएगा जनसभा स्थल, एसपीजी करेगी निगरानी, देर रात तक चली डीएम की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jewar Airport : आज से छावनी में बदल जाएगा जनसभा स्थल, एसपीजी करेगी निगरानी, देर रात तक चली डीएम की बैठक
Thu, 26 Mar 2026 12:44 PM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:44 PM IST
सार
प्रधानमंत्री का जनसभा स्थल बृहस्पतिवार यानी आज से छावनी में बदल जाएगा। जनसभा का पंडाल तैयार होने के बाद बिना अनुमति के किसी को भी यहां जाने नहीं दिया जाएगा। सिर्फ वही अधिकारी और कर्मचारी यहां जा पाएंगे, जिनकी यहां पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट
- फोटो : X @AwasthiAwanishK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री का जनसभा स्थल बृहस्पतिवार यानी आज से छावनी में बदल जाएगा। जनसभा का पंडाल तैयार होने के बाद बिना अनुमति के किसी को भी यहां जाने नहीं दिया जाएगा। सिर्फ वही अधिकारी और कर्मचारी यहां जा पाएंगे, जिनकी यहां पर तैनाती की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक की और उन्हें दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
एयरपोर्ट परिसर के सभागार में बुधवार को अधिकारियों की बैठक हुई, जो देर शाम तक जारी रही। बैठक में प्रशासन के साथ पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट अथॉरिटी, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, फायर विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, बिजली विभाग, यातायात पुलिस समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को बताया कि सभी विभागों के जिम्मेदारियां तय हो चुकी हैं और सभी को उनके ड्यूटी चार्ट दिए जा चुके हैं। अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर काम करें और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराएं। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को देखते हुए किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी की बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम, प्राधिकरण व पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल की एसपीजी आज से करेगी निगरानी
नोएडा एयरपोर्ट में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा का पंडाल लगभग तैयार हो चुका है। प्रशासन की निगरानी में पंडाल को तैयार किया गया है और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी भी की जा रही है। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रशासन खुद इसकी निगरानी कर रहा है। वहीं आज एसपीजी समेत केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां यहां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी का होता है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते एसपीजी किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री के करीब नहीं आने देती है। ऐसे में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए बृहस्पतिवार से एसपीजी यहां पर मौजूद रहेगी। एसपीजी के आने के बाद किसी को भी जनसभा स्थल के आसपास जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी ही यहां आवागमन कर सकेंगे।
सुरक्षा की चार लेयर होंगी
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा की चार लेयर होंगी। पहली लेयर में एसपीजी और एनएसजी के कमांडो रहेंगे। जो आधुनिक हथियारों और रक्षा सामग्रियों से पूरी तरह से लैस होंगे। इसके साथ ही आसपास की जगहों पर स्नाइपर की तैनाती भी रहेगी, जो हर एक व्यक्ति पर नजर रखेंगे। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर यह तत्काल एक्शन लेंगे। इसके बाद की लेयर में एसपी रैंक के पुलिस अधिकारी होंगे। अंतिम लेयर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के जवान संभालेंगे।
बाहरी व्यक्तियों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश
एयरपोर्ट के अंदर अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कामगार और एयरपोर्ट का स्टाफ जिसकी अंदर ड्यूटी है, वह भी निश्चित दूरी तक ही रहेंगे। जनसभा पंडाल के नजदीक जाने की उन्हें भी अनुमति नहीं होगी। इसके लिए कैंपस के अंदर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जो अंदर प्रवेश करने के बाद भी कर्मचारियों के पहचान पत्र और अनुमति की जांच करेंगे। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री के मंच से भगवा नजर आएगा जनसभा का पंडाल
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए पंडाल का निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। मंच के सामने सुरक्षा ब्लाॅक डी बनाया गया है। जिसमें एसपीजी और एनएसजी कमांडो के अलावा किसी को रहने की अनुमति नहीं होगी। उसके बाद वीवीआईपी और वीआईपी ब्लॉक हैं। इन ब्लॉकों को पूरा भगवा रंग से तैयार किया गया है। जिससे मंच से देखने पर पंडाल पूरा भगवा नजर आएगा। पंडाल की छत और पर्दों को भगवा और सफेद रंग से कवर किया गया है। वहीं वीवीआईपी और वीआईपी ब्लॉक में जो सोफे रखे गए हैं, उन पर भगवा रंग के कवर चढ़ाए गए हैं।